फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus lockdown delhi ncr new cases in delhi ghaziabad gurugram faridabad noida greater noida palwal bulandshahr markaz

कोरोना : दिल्ली मेंं कुल संक्रमितों की संख्या 503 हुई, आज 58 नए मामले आए सामने

Sun, 05 Apr 2020 02:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 05 Apr 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown delhi ncr new cases in delhi ghaziabad gurugram faridabad noida greater noida palwal bulandshahr markaz
निजामुद्दीन थाने पहुंची डॉक्टरों की एक टीम - फोटो : एएनआई

देशव्यापी लॉकडाउन का आज 12वां दिन है और रविवार होने के चलते दिल्ली-एनसीआर की सड़कें रोज की अपेक्षा कहीं ज्यादा सुनसान नजर आ रही हैं। हालांकि इस बीच निजामुद्दीन मरकज के जमातियों और नोएडा की सीजफायर कंपनी के चलते यहां कोरोना के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गौरतलब है कि बीती रात साहिबाबाद पुलिस ने एक मदरसे से इंडोनेशिया के रहने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कई धाराओं में मामले भी दर्ज किए गए हैं। पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन


दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 503 हुई

दिल्ली  सरकार ने जानकारी दी है कि आज कोरोना वायरस के  58 नए मामले सामने आए हैं। वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 503 हो गई है, जिसमें तबलीगी जमात में भाग लेने वाले 320 मामले शामिल हैं, 61 ने विदेश की यात्रा की थी। 18 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


आज दिल्ली में जो 58 नए मामले सामने आए हैं इसमें से 19 ने तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोग हैंऔर तीन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की थी।

होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
डीसीपी शाहदरा ने बताया कि पुलिस द्वारा होम क्वारंटीन के 517 मामलों में सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि 11 व्यक्ति घर पर नहीं थे। इन लोगों के खिलाफ नौ केस आज और दो केस आईपीसी की  धारा 188 के अंतर्गत पहले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेशियाई नागरिकों को क्वाारंटीन में रखने की मांग 
दिल्ली पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट से मलेशिया में आठ तब्लीगी जमात सदस्यों को क्वारंटीन में रखने का अनुरोध किया है, जिन्हें आज दिल्ली के आईजीआई के आव्रजन विभाग द्वारा रोका गया था जब वे मलेशिया के लिए मलिंदो हवाई राहत उड़ान में मौजूद थे।

शिक्षण संस्थानों की फीस माफ करें डीएम : वी. के. सिंह 
कंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद वी. के. सिंह ने कहा कि गाजियाबाद के डीएम को यूपी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करके कोरोना वायरस प्रभावित अवधि के लिए शिक्षण संस्थानों की फीस माफ करने को कहा गया है।

गाजियाबाद : 13 जमातियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
रविवार का दिन स्वास्थ्य विभाग और जिले के लिए सुकून भरा साबित हुआ, यहां 13 करोना संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  सीएमओ डॉक्टर एनके गुप्ता ने बताया कि पिछले 15 दिनों के बाद आज पहली बार ऐसा हुआ है जब रात में किसी भी मरीज को भर्ती कराने या आइसोलेट करने के लिए किसी का भी नहीं आया। सीएमओ का कहना है कि जो 24 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं उनके घर के आसपास और धार्मिक स्थलों के पास का इलाका सैनिटाइज कराया जा रहा है। रविवार को संयुक्त अस्पताल के कर्मचारियों सहित 30 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, अभी 147 रिपोर्ट का इंतजार है।

हजरत निजामुद्दीन पहुंची डॉक्टरों की टीम
हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने पहुंची डॉक्टरों की टीम ने थाने के सभी स्टाफ की जांच की। एक डॉक्टर ने बताया कि सभी स्टाफ का रूटीन चेकअप किया गया है। पिछले महीने मरकज में एक धार्मिक आयोजन किया गया था जिसमें कोरोना पॉजिटिव लोग मिले थे, जिसके बाद आशंका है कि उन्हें बाहर निकालने वाले पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित न हों।

क्राइम ब्रांच की एक टीम निजामुद्दीन मरकज में हुई दाखिल
क्राइम ब्रांच की एक टीम निजामुद्दीन मरकज में जांच के लिए पहुंची है। क्राइम ब्रांच की टीम निजामुद्दीन मरकज की वीडियोग्राफी कर रही है, इसके लिए ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है। एक अप्रैल को मरकज से करीब 2300  लोग निकाले गए थे। इस मामले में तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद व अन्य के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान इकट्ठा होकर जमात का आयोजन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमात के आठ सदस्य आईजीआई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
मलएशिया के 8 तब्लीगी जमात के सदस्यों को आज दिल्ली के आईजीआई इमिग्रेशन विभाग ने मलएशिया के लिए मालिंदो एयर रिलीफ फ्लाइट में सवार होने की कोशिश करते हुए पकड़ा। उन्हें अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। नियमानुसार सभी सदस्यों को भारत में ही क्वारंटाइन किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस की अपील शब-ए-बरात मनाने घर से न निकलें
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते 8/9 अप्रैल को शब-ए-बरात मनाने के लिए अपने घरों से बाहर न निकलें। 

कनॉट प्लेस में बांटी गई लोगों को खाने-पीने की चीजें
दिल्ली समेत देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच कनॉट प्लेस में लोगों को खाने-पीने की जरूरी चीजें बांटी गई।

दिल्ली समेत अन्य जगहों पर बढ़ी दीपकों और मोमबत्तियों की बिक्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रात को 9 बजे 9 मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती जलाने की अपील के बाद बाजार में दीयों की ब्रिकी बढ़ गई है।

दिल्ली कैंसर संस्थान की दो नर्सों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के कैंसर संस्थान की दो और नर्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले यहां के डॉक्टर समेत चार चिकित्सा कर्मियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।

एलएनजेपी अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा कोरोना संदिग्ध, टूटा पैर
दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कोरोना संदिग्ध मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह 31 मार्च को यहां भर्ती हुआ था, लेकिन अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। 

गाजियाबाद में 10 विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि पिछले महीने दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाली 5 महिलाओं सहित 10 इंडोनेशियाई नागरिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, महामारी रोग अधिनियम और विदेश अधिनियम, 1897 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है।



दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 445, इनमें जमातियों की संख्या 300 के पार
शनिवार को दिल्ली में एक ही दिन में 59 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 42 जमाती हैं। दिल्ली में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 445 हो चुकी है, जिनमें से 301 निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए थे। इनके अलावा 58 लोग विदेश से संक्रमित होकर आए हैं। वहीं 40 मरीज ऐसे हैं, जो विदेश यात्रा से लौटने वाले संक्रमितों के संपर्क में आए थे। 46 संक्रमित मरीजों की जांच चल रही है। 423 संक्रमित मरीजों का उपचार दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 5 संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। फिलहाल कोरोना वायरस से दिल्ली में केवल छह लोगों की मौत हुई है। 

दिल्ली-एनसीआर में संक्रमित मरीजों की संख्या-
दिल्ली - 447 संक्रमित
नोएडा-ग्रेटर नोएडा - 58 संक्रमित
गाजियाबाद - 24 संक्रमित
गुरुग्राम - 17 संक्रमित
फरीदाबाद - 14 संक्रमित
पलवल - 16 संक्रमित
मेवात - 3 संक्रमित
बुलंदशहर - 3 संक्रमित
नूंह - 1 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed