{"_id":"5e9d23898ebc3e6fa874ac34","slug":"coronavirus-lockdown-delhi-ncr-live-updates-new-cases-deaths-containment-zones-sealings-in-delhi-gurugram-ghaziabad-faridabad-noida-greater-noida-bulandshahr-palwal-mewat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पिछले 24 घंटे में 78 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2081 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पिछले 24 घंटे में 78 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2081 हुई
Tue, 21 Apr 2020 03:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:59 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी लोग इसका अच्छे से पालन कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बावजूद दिल्ली-एनसीआर में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अकेले दिल्ली में यह संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। ऐसे में 20 अप्रैल यानी आज से लॉकडाउन में जो ढील दी जाने वाली थी वह राहत दिल्ली-एनसीआर के लोगों को नहीं मिलेगी। यहां पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को मीडिया सेल बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने अपने अस्पतालों को मीडिया सेल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। क्योंकि दिल्ली सरकार के अस्पतालों के कामकाज के बारे में बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर संदेश चल रहे हैं।
दिल्ली : पिछले 24 घंटे में 78 नए मामले, दो की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 78 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब कुल 2081 मामले है, जिनमें 1603 सक्रिय मामले, 431 लोग ठीक हुए और 47लोगो की मौत हो गई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में मिला एक और संक्रमित कुल संख्या 37 हुई
गुरुग्राम में एक और मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि, जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 37 हुई
गौतमबुद्धनगर में आज तीन नए मामले आए सामने
गोतमबुद्धनगर में सोमवार को तीन नए कोरोना संक्रमित पाए गए। पहला मरीज चेरी काउंटी, टेक जोन-4, ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक 33 वर्षीय महिला है। दूसरा मामला 61 वर्षीय महिला का है जो बी ब्लॉक सेक्टर - 55 नोएडा की निवासी है। जबकि तीसरा मामला बी ब्लॉक सेक्टर 34 नोएडा में रहने वाली 52 वर्षीय महिला का है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने एम्स महिला रेजिडेंट डॉक्टर आत्महत्या मामले में जांच शुरू की
दिल्ली महिला आयोग ने एम्स की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और फैकल्टी द्वारा जातिगत भेदभाव के कारण आत्महत्या करने के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अब 24 घंटे खुलेगी आजादपुर मंडी
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है कि आजादपुर मंडी मंगलवार से 24 घंटे खुली रहेगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक, सब्जियां और फल बेचे जाएंगे, जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक, बाजार में और बाहर ट्रक की आवाजाही की अनुमति होगी। हर 4 घंटे में 1000 लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी।
चांदनी महल पुलिस स्टेशन के पांच और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि चांदनी महल पुलिस स्टेशन के पांच और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब तक पुलिस स्टेशन के कुल आठ कर्मियों ने कोरोना वायरस पाया गया है।
ग्रेटर नोएडा में एक महिला में कोरोना की पुष्टि, बिल्डिंग सील
ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसायटी में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 98 हो गई है। प्रशासन ने मामला सामने आने के बाद संक्रमण रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह सोसायटी और इसके आसपास के इलाके को तीन मई तक सील करने का आदेश दिया है।
दिल्ली पुलिस की जिप्सी कर रही मुनादी
दिल्ली पुलिस की जिप्सी मुनादी कर रही है। गली, मुहल्ले, सोसायटी में जा कर यह कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन नहीं खत्म किया है। घर से निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी काम वाली को अपने घर नहीं बुलाएं, एसी मैकेनिक को भी घर पर नहीं बुलाएं, लॉक डाउन का पालन करें।
पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
दक्षिणी दिल्ली में कोरोना से संक्रमित पाए गए पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दक्षिण दिल्ली के डीएम का कहना है कि वो 16 लोग जिनपर कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा था, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दिल्ली में कुल 2003 संक्रमित मामले, मौतें 45
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार सुबह जानकारी दी है कि दिल्ली में कुल 2003 पॉजिटिव मामले हैं इसमें 110 केस कल के हैं। कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 45 है। आज से रैपिड टेस्ट शुरू होने की संभावना है।
डीसी दफ्तर कापसहेड़ा के विपरीत वाली गली सील
दिल्ली के डीसी दफ्तर कापसहेड़ा के विपरीत ठेके वाली गली में प्लॉट नंबर 1294 को सील कर दिया गया है, यहां पुलिस बल भी तैनात है। दिल्ली सरकार ने इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
आजादपुर सब्जी मंडी की सुरक्षा हुई कड़ी
दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी के प्रवेशद्वार पर कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। दरअसल हर बीतते दिन के साथ ही दिल्ली में संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकार किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती।
गुरुग्राम से सटे पटौदी में लॉकडाउन का कोई असर नहीं
गुरुग्राम से सटे पटौदी में लॉकडाउन का किसी प्रकार का कोई असर नहीं है। पटौदी की जनता सड़कों पर खुले रूप से दिन व रात के समय घूम रही है।