{"_id":"5eb3fe018ebc3e90470cf212","slug":"coronavirus-likely-to-be-on-peak-in-month-of-june-july-aiims-director-dr-randeep-guleria","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून-जुलाई में चरम पर पहुंच सकते हैं कोरोना वायरस के मामले: एम्स निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून-जुलाई में चरम पर पहुंच सकते हैं कोरोना वायरस के मामले: एम्स निदेशक
Thu, 07 May 2020 06:02 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 07 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि जून-जुलाई में कोरोना वायरस के मामले चरम पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखते हुए और जिस तरह से भारत में कोरोना के मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है, जून-जुलाई में महामारी अपने चरम पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, इसमें कई बदलाव भी हो सकते हैं। केवल समय के साथ ही पता चल पाएगा कि यह कितना प्रभावी होगा और लॉकडाउन बढ़ाने के इस पर क्या असर पडे़गा।
विज्ञापन
कुल 52,952 कोरोना संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में अबतक 52,952 कोरोना संक्रमित मरीज हैं और 1,783 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भारत में 35902 सक्रिय केस हैं, जबकि 15266 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 16758 मरीज हैं, इसके बाद गुजरात में 6652 और दिल्ली में 5532 कोरोना मरीज हैं।