{"_id":"5e79ef148ebc3e769e48766e","slug":"coronavirus-india-out-of-scare-no-one-help-gurugram-man-who-fade-on-road-ambulance-after-55-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर चलते हुए बेहोश होकर गिरा युवक, कोरोना के डर से कोई नहीं आया पास, 55 मिनट में पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर चलते हुए बेहोश होकर गिरा युवक, कोरोना के डर से कोई नहीं आया पास, 55 मिनट में पहुंची एंबुलेंस
Tue, 24 Mar 2020 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Mar 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में युवक हुआ बेहोश, कोरोना के डर से कोई नहीं आया आगे
- फोटो : सुदर्शन झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के राजीव चौक से झाड़सा चौक के बीच बने पेट्रोल पंप के पास एक युवक पैदल चलते हुए बेहोश होकर गिर गया। इसकी सूचना पुलिस व सिविल सर्जन को दी गई। कोरोना के डर से युवक की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। हैरत की बात यह है कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के 25 मिनट बाद भी कोई भी सहायता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
एंबुलेंस कंट्रोल रूम 108 पर अनेक फोन करने के बाद भी फोन नहीं मिला। सिविल सर्जन जे एस पुनिया को इसकी जानकारी देने के काफी देर बाद तक कोई मदद नहीं मिल पाई। करीब 40 मिनट तक अमर उजाला के दो पत्रकारों ने सीएमओ, डीसी, पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया। 40 मिनट बाद एंबुलेस कंट्रोल रूम से फोन आया कि एंबुलेस भेज रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति बेहोश व्यक्ति को हाथ लगाने को तैयार नहीं था। पास से ही गुजर रही क्लाउड 9 अस्पताल की एंबुलेंस को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने मरीज को ले जाने से मना कर दिया। व्यक्ति की हालत देखते हुए लग रहा था कि वह अस्पताल में भर्ती था। उसकी बाजू पर खून समेत कॉटन व निडिल के निशान है।
विज्ञापन
व्यक्ति की पहचान दिल बहादुर मूल रूप से नेपाल निवासी के रूप में हुई है। रेवाड़ी से गुरुग्राम तक पैदल आ गया था। यहां उसकी हालत खराब होने के कारण बेहोश हो गया। आरएसओ मोहित शर्मा मौके पर पहुंच कर बेहोश हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर होश में लाए। 55 मिनट में एंबुलेस मौके पर पहुंची तो दिल बहादुर को अस्पताल ले गई।