{"_id":"5e7eb5b38ebc3e78ab70a8b8","slug":"coronavirus-india-online-companies-permission-to-supply-of-essential-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कंपनियों को बगैर रोकटोक आपूर्ति करने की इजाजत, अब सीधे घर पहुंचेगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कंपनियों को बगैर रोकटोक आपूर्ति करने की इजाजत, अब सीधे घर पहुंचेगा सामान
Sat, 28 Mar 2020 07:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि राजधानी में आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों के आने-जाने पर रोक नहीं है। अब तक असमंजस की स्थिति बने होने से पुलिस ऐसे वाहनों को रोक रही थी।
अब गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए पुलिस ने ऐसे वाहनों को आने-जाने की पूरी तरह से इजाजत दे दी है। साथ ही ऑनलाइन कंपनियों के साथ बैठक कर घरों पर सामान पहुंचाने की सुविधा को हरी झंडी दे दी गई है।
यह नया दिशा-निर्देश दिल्ली के सभी जिलों की पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान शहर में भोजन, किराने, दवा सहित अन्य आवश्यक सामान की डिलीवरी करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
कई ई-कॉमर्स फर्मों और फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों की शिकायत पर पुलिस ने एक बैठक कर ऐसे वाहनों को आने-जाने की इजाजत दे दी है। पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए एक आदेश जारी किया है।