फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus india live updates 1 more positive case in delhi birla sun life employees work from home

Coronavirus: दिल्ली में एक और मरीज की पुष्टि, भारत में कुल 31 लोग हुए संक्रमित

Fri, 06 Mar 2020 07:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus india live updates 1 more positive case in delhi birla sun life employees work from home
कोरोनावायरस के खौफ से लोग मास्क पहनकर घूम रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस से निपटने के लिए जारी सरकारी प्रयासों और बढ़ते खौफ के बीच दिल्ली में एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 31 हो गई है। इनमें से दो मरीजों का राजस्थान, एक का तेलंगाना तथा बाकी का दिल्ली और हरियाणा (गुरुग्राम) में इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


दिल्ली के इस शख्स की ट्रवेल हिस्ट्री थाईलैंड और मलेशिया की है। इस संक्रमित शख्स की हालत स्थिर है और इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वहीं गुरुग्राम स्थित बिड़ला सन लाइफ कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर बैठकर काम करने की सलाह दी है। कंपनी ने कहा है कि सभी कर्मचारी घर से काम करें और यदि बहुत जरूरी होता है, तभी दफ्तर आएं।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा पर लगाई रोक
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में होने वाली सुबह की प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी है। यह कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप से बचने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली सरकार ने एहतियातन राष्ट्रीय राजधानी के पांचवीं तक सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए। इस बीच, केंद्र सरकार ने गुरुवार को सभी राज्यों को रैपिड एक्शन कमेटी गठित करने और जिला कलेक्टर की निगरानी में ब्लॉक व गांव स्तर पर टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सिर्फ यही नहीं दिल्ली सरकार ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी बंद कर दिया है।


दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सभी अस्पतालों को 10 प्रतिशत बेड कोरोनावायरस रोगियों के आरक्षित करने के निर्देश 

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को कोरोनोवायरस रोगियों के लिए 10 प्रतिशत बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश दक्षिण पश्चिम दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट राहुल सिंह ने शुक्रवार जारी किया। 


आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोनावायरस को लेकर आपातकालीन स्थिति है। इसलिए, सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को कोरोनावायरस रोगियों के लिए आइसोलेशन बेड की सुविधा बनाने की आवश्यकता है, जो कि अस्पताल में बेड की कुल क्षमता का 10 प्रतिशत होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed