{"_id":"6266c2011015a2390551006a","slug":"coronavirus-india-delhi-ncr-and-uttar-pradesh-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रफ्तार: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में मिले 1011 नए संक्रमित, यूपी के 55 फीसदी केस अकेले नोएडा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रफ्तार: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में मिले 1011 नए संक्रमित, यूपी के 55 फीसदी केस अकेले नोएडा में
Mon, 25 Apr 2022 09:15 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:15 PM IST
सार
दिल्ली में सोमवार को राजधानी में 1011 मामले मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 4168 हो गई है। उधर, नोएडा में भी कोरोना रफ्तार पकड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 1011 मामले मिले हैं। वहीं, संक्रमण दर उछलकर छह फीसदी पार करते हुए 6.42 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले 30 जनवरी को 6.4 फीसदी संक्रमण दर थी। नए मामलों के साथ एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते एक दिन में कुल 15,642 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। वहीं, 817 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। होम आइसोलेशन में 3067, अस्पतालों में 121, आईसीयू में 32, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 30 व वेंटिलेटर पर चार मरीज भर्ती हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 4168 है, जबकि 670 कंटेनमेंट जोन हैं। रविवार को 1,083 मामलों के साथ 4.48 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार को 1,094 नए मामले मिले थे, जो 10 फरवरी के बाद सबसे अधिक थे। शुक्रवार को संक्रमण दर 4.64 फीसदी और दो मौत के साथ 1,042 मामले दर्ज किए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को 4.71 फीसदी संक्रमण दर और एक मौत के साथ 965 नए मामले मिले थे।
विज्ञापन
उधर, नोएडा में भी कोरोना रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 120 नए मामले आए हैं। चिंता वाली बात ये है कि जिले में प्रदेश के 55 फीसदी मामले मिले हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 656 हो गई है। वहीं प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1277 है।