{"_id":"5f96beeb1538ea716a63fcc0","slug":"coronavirus-in-noida-465-old-patients-and-180-young-fighting-life-battle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे 465 बुजुर्ग और 180 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे 465 बुजुर्ग और 180 युवा
Mon, 26 Oct 2020 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
गौरव शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
गौरव शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Oct 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नोएडा में कोरोना बुजुर्गों को अपनी गिरफ्त में ले ही रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में युवा भी महामारी की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग स्तर से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की समीक्षा में यह बात सामने आई है। अस्पतालों में करीब 65 फीसदी बुजुर्ग इलाज करा रहे हैं तो लगभग 25 प्रतिशत युवा भी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
जिले में जिम्स, शारदा, यथार्थ, फोर्टिस, जेपी, कैलाश, सेक्टर-39 समेत आदि कोविड अस्पताल हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1082 है। इनमें से 362 मरीज होम आइसोलेट है। ये मरीज घर पर रहकर ही विभाग की निगरानी में अपना इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा 720 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि कोविड अस्पतालों में करीब 65 प्रतिशत बुजुर्ग भर्ती हैं। कुल भर्ती 720 मरीजों के सापेक्ष देखें तो इनकी संख्या लगभग 465 है। वहीं, 25 फीसदी यानी 180 युवा अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शेष 10 फीसदी में अधिकांश अन्य और एक से दो प्रतिशत 10 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। संक्रमितों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्चों और बुजुर्गों को होम आइसोलेट की अनुमति नहीं
होम आइसोलेशन के नोडल अफसर डॉ. ललित कुमार ने बताया कि होम आइसोलेट के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल है। शासन के सख्त निर्देश हैं कि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग को होम आइसोलेट नहीं किया जाए। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं अस्पताल में ही भर्ती होंगी। यदि किसी व्यक्ति को शुगर, कैंसर, हेपेटाइटिस, टीबी समेत आदि गंभीर बीमारी है तो उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। कुल होम आइसोलेट 362 मरीजों में बच्चे और बुजुर्ग नहीं हैं।
समय-समय पर कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की समीक्षा की जाती है। इस समय करीब 65 फीसदी 60 साल से ऊपर और 25 फीसदी युवा कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
समय-समय पर कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की समीक्षा की जाती है। इस समय करीब 65 फीसदी 60 साल से ऊपर और 25 फीसदी युवा कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ