फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in india people calling on helpline but hide identity not telling address to ambulance

कोरोना वायरस: मदद के लिए किया फोन, पहुंची एंबुलेंस तो नहीं बताया पता, सता रहा इस बात का डर

Fri, 13 Mar 2020 10:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी आशुतोष दुबे, अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Mar 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india people calling on helpline but hide identity not telling address to ambulance
एंबुलेंस को लोग नहीं बता रहे घर का पता - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग इस पर फोन भी कर रहे हैं। लेकिन, पहचान उजागर होते ही सेक्टर या सोसाइटी से निकाले जाने के डर से सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को हेल्पलाइन नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन कर मदद मांगी।

विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष से नजदीकी एंबुलेंस को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। लेकिन, जब एंबुलेंस में मौजूद टीम ने व्यक्ति को फोन कर पता पूछा तो उसने पता बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


टीम का कहना है कि उसने फोन पर कहा कि यदि उसकी पहचान उजागर हो जाएगी तो सोसाइटी व सेक्टर वाले रहने नहीं देंगे। इसी डर के कारण उसने पता बताने से इंकार कर दिया। हालांकि, इसके बाद टीम लगातार उसे फोन करती रही। लेकिन उसने निजी अस्पताल में इलाज कराने की बात कही और फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस टीम ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फोन करने वाले व्यक्ति के घर का पता निकाला जा रहा है। ताकि, उसकी जांच कर सके।

अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। लोग घबराएं नहीं और इलाज कराने में विभाग का सहयोग करें।

कहीं फर्जी कॉल तो नहीं
हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी फोन कर सकता है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जो फर्जी कॉल कर परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर लोगों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। यदि इसका गलत इस्तेमाल किया गया तो जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि वह संक्रमित है या फिर उसने परेशान करने के लिए फोन किया था।

मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को सूचना दी गई है। फर्जी कॉल अधिक आ रही हैं। नंबर के आधार पर पुलिस उनका पता लगा रही है। लोगों को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है।- डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed