{"_id":"5f81e3b0348be73cf675a35a","slug":"coronavirus-in-gurugram-latest-updates-264-new-cases-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 264 नए मामले आए सामने, 254 हुए स्वस्थ, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 264 नए मामले आए सामने, 254 हुए स्वस्थ, एक की मौत
Sat, 10 Oct 2020 10:09 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अब कम हो रहा है, लेकिन एक बार फिर से नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को 264 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 254 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसी के साथ जिले में संक्रमण के चलते दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है।
विज्ञापन
264 नए मरीजों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 23286 हो गई है, जिसमें से 20664 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। वहीं, 2438 संक्रमित सक्रिय हैं, जिसमें से 2264 होम आइसोलेट हैं। अब जिले के अस्पतालों में 176 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से कोविड अस्पतालों में 14 मरीज, जबकि कोविड हेल्थ सेंटर में सबसे ज्यादा 143 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर में इस समय 17 मरीज भर्ती हैं। जिले में शनिवार को 3131 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें से रैपिड एंटीजन किट के जरिये 929 व आरटी-पीसीआर के जरिये जांच के लिए 2202 लोगों के नमूने लिए गए। अब तक हुई कुल 290270 जांच में से 263853 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन