फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram latest upadates 102 new cases 6 death total tally reaches to 5260

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 102 नए मरीज आए सामने, 6 लोगों की मौत कुल संक्रमितों की संख्या 5260 हुई 

Mon, 29 Jun 2020 10:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 29 Jun 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram latest upadates 102 new cases 6 death total tally reaches to 5260
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गुरुग्राम में पिछले कुछ समय के दौरान कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया जा रहा है लेकिन मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को 6 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। इसमें से सिर्फ जून माह में ही 87 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मई तक जिले में कुल मृतकों की संख्या 3 थी। वहीं, सोमवार को 102 नए मरीज आए और जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 5260 हो गई है। इसमें से 3882 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1288 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। सोमवार को भी 135 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। उपचाराधीन 1288 मरीजों में से 828 मरीज होम आइसोलेट हैं, 59 मरीज कोविड अस्पताल और 358 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 43 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


29 दिन में आए 4468 मरीज तो 87 की मौत 
कोरोना संक्रमण की दृष्टि से जून का माह जिले के लोगों के लिए काफी खराब साबित हो रहा है। जून माह अभी चल ही रहा है और अब तक 29 दिनों में कोरोना के 4468 नए मरीज आ चुके हैं, जबकि 87 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 3598 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 31 मई को जिले में कोरोना के कुल 774 मरीज थे, जबकि सिर्फ 3 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, इस वक्त तक सिर्फ 284 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया था। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3882 हो गई है। जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 74 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed