{"_id":"5ef0d70c635c6c267154e081","slug":"coronavirus-in-gurugram-85-new-cases-two-death-total-tally-reaches-to-4512","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 85 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4512 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 85 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4512 हुई
Mon, 22 Jun 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना महामारी की दृष्टि से जिले के लिए सोमवार का दिन काफी राहत भरा रहा, अन्य दिनों की अपेक्षा नए मरीजों की संख्या कम रही तो मरीजों की मौत का आंकड़ा भी काफी कम रहा। संक्रमण के 85 नए मरीज आए और 2 की मौत हुई। जून माह में अब तक एक दिन में आए कोरोना मरीजों की यह न्यूनतम संख्या है।
विज्ञापन
वहीं, जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर 4512 हो गई, जिसमें से 1820 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को भी 102 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए, जिसके बाद अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2626 हो गई है। एक जून से लेकर अब तक सिर्फ 22 दिन में ही 63 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 3200 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
58 फीसदी मरीज स्वस्थ
मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही अब संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात भी बढ़ने लगा है। सोमवार को 106 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 58 फीसदी हो गई है। उपचाराधीन 1820 मरीजों में से 1193 मरीज होम आइसोलेट हैं, 106 मरीज कोविड अस्पताल और 461 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 60 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। अब तक जिले में 24074 लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 1886 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 4415 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
जून में आए 3738 मरीज
जून माह में अब तक 22 दिनों में कोरोना के 3738 नए मरीज आ चुके हैं, जबकि 63 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 2342 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 31 मई को जिले में कोरोना के कुल 774 मरीज थे, जबकि सिर्फ 3 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, इस वक्त तक सिर्फ 284 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया था।