{"_id":"5f5653fc8ebc3e447d7b21fa","slug":"coronavirus-in-gurugram-147-new-cases-two-death-149-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 147 नए मरीज, दो की मौत, 149 स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 147 नए मरीज, दो की मौत, 149 स्वस्थ
Mon, 07 Sep 2020 09:08 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
गुरुग्राम में कोरोना की दृष्टि से सोमवार का दिन जिले के लिए राहत भरा रहा। पिछले एक सप्ताह में पहली बार सोमवार को स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा रही। सोमवार को कोरोना के 147 नए मरीज सामने आए जबकि 149 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन
वहीं, दो मरीजों की मौत भी हुई। इसमें बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 139 हो गई। वहीं, संक्रमितों की संख्या 13468 हो गई है, जिसमें से 11647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 1682 मरीज सक्रिय हैं। इन मरीजों में से 1472 होम आइसोलेट हैं जबकि 210 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सोमवार को 2673 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें से 2018 लोगों की शासकीय लैब में व एंटीजन किट के जरिए जबकि 655 लोगों की जांच निजी लैब में व एंटीजन किट के जरिए हुई।
विज्ञापन