फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 130 new cases three death total tally reaches to 5829

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 130 नए मामले आए सामने, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5829 हुई 

Sat, 04 Jul 2020 08:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 04 Jul 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 130 new cases three death total tally reaches to 5829
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

गुरुग्राम में शनिवार को कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई जबकि 130 नए मामले सामने आए। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 99 हो गई है, जबकि जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 5829 पर पहुंच गई है। 130 नए मरीजों के आने व 71 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब कुल 4496 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1234 मरीज उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन


इसमें से 843 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 51 मरीज जिला कोविड अस्पताल में भर्ती हैं तो 292 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 48 मरीजों को जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। शनिवार को जिले में 2640 लोगों से कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 2006 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए। इसमें आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन से होने वाली जांच के लिए नमूने शामिल हैं। वहीं, 634 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए। इससे पहले एक दिन में इतनी संख्या में लोगों की जांच नहीं की गई थी।
विज्ञापन


इसी के साथ जिले में  कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या बढ़कर 41461 हो चुकी है, जिसमें से 32992 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 5829 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 733 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक जिले में कुल 47311 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed