{"_id":"5eff40388ebc3e42ff642ea4","slug":"coronavirus-in-gurugram-130-new-cases-one-death-total-tally-reaches-to-5699","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 130 नए मरीज, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5699 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 130 नए मरीज, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5699 हुई
Fri, 03 Jul 2020 07:57 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति दिनोंदिन बेहतर हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोरोना के 130 नए मरीज आए तो 135 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। खास बात यह रही कि शुक्रवार को लंबे समय बाद जिले में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 96 पर ही सीमित रही। 130 नए मरीजों के आने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5699 हो गई है, जिसमें से 4425 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1178 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
इसमें से 797 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 39 मरीज जिला कोविड अस्पताल में भर्ती हैं तो 289 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 53 मरीज और जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती किये गए हैं। शुक्रवार को जिले में 2402 लोगों से कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 1850 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए। इसमें आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन से होने वाली जांच के लिए नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, 552 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए। इससे पहले एक दिन में इतनी संख्या में कोविड-19 के लिए नमूनों की जांच नहीं हुई थी। अब जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या 38821 हो चुकी है, जिसमें से 30720 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 5699 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 541 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक जिले में कुल 44671 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन