{"_id":"5feb32378ebc3ecd687a4413","slug":"coronavirus-in-gautam-budh-nagar-noida-total-90-death-426-active-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से अबतक 90 मरीजों की मौत, 426 सक्रिय मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से अबतक 90 मरीजों की मौत, 426 सक्रिय मरीज
Tue, 29 Dec 2020 07:12 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 29 Dec 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं। जनपद में कोरोना की वजह से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोरोना की वजह से एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार को जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित 24 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 59 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जबकि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 426 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,353 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि संक्रमण के अब तक 24,869 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,19,120 नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन