फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gautam budh nagar noida latest updates 11 new cases toll reaches to 377

गौतमबुद्धनगर में 11 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 377 हुई

Thu, 28 May 2020 08:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेसक, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेसक, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 28 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gautam budh nagar noida latest updates 11 new cases toll reaches to 377
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को 11 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 377 हो गई है। जिले में आज 9 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। गौतमबुद्धनगर में अबतक 262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 110 एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


वृद्धा के पॉजिटिव मिलने पर बच्चे सहित परिवार होम क्वारंटीन
चिटेहरा गांव की महिला (64) कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला का सात दिन से ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन अब उसे जिम्स में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के तीन सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है, जिसमें एक चार साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव सारस्वत ने बताया कि बुधवार रात चिटेहरा गांव निवासी महिला के पेट में दर्द होने पर ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने पर से जिम्स में भर्ती करा दिया गया है। गांव में परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की जंग जीतकर लौटे युवक का स्वागत
ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी में कोरोना की जंग जीतकर आए युवक का निवासियों, मेंटेनेंस स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने फूल देकर और ताली बजाकर स्वागत किया। लोगों ने बताया कि युवक मीडिया हाउस में नौकरी करता है। 15 मई को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निगेटिव रिपोर्ट आने पर बृहस्पतिवार को उसे छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed