{"_id":"5f56512e8ebc3e437019c83c","slug":"coronavirus-in-faridabad-latest-updates-270-new-cases-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 270 नए मामले आए सामने, एक मौत, 166 स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 270 नए मामले आए सामने, एक मौत, 166 स्वस्थ
Mon, 07 Sep 2020 08:56 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
फरीदाबाद में सोमवार को 270 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हुई जबकि 166 लोग स्वस्थ घोषित किया। बीते सात दिनों में 1484 नए मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल, जिले में 14,166 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
एनआईटी-3 निवासी 77 वर्षीय संक्रमित की मौत के बाद जिले में कुल 179 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 270 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की। यह मामले एसजीएम नगर, सेक्टर 89, सेक्टर 15, सेक्टर 14, सेक्टर 11, सेक्टर 55, बडौली, एनआईटी 2, त्रिखा कॉलोनी, सेक्टर 23, विष्णु एंक्वलेव, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर 9, सेक्टर 49, डबुआ कॉलोनी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, हरकेश नगर, भाटिया कॉलोनी, मोहना, सेक्टर 64 आदि से संबंधित रहे। सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 8.6 प्रतिशत पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि फिलहाल जिले में 1235 मामले उपचाराधीन हैं। इसमें से 349 अस्पतालों में भर्ती हैं। अन्य 886 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना का रिकवरी रेट घटकर 90.1 प्रतिशत पर जा पहुंचा है। मामले दोगुने होने की दर 77.1 दिन हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 14166 संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें से 12762 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1.51 लाख लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन