फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 184 new cases two death total tally reaches to 8479

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 184 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 8479

Thu, 30 Jul 2020 08:14 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 30 Jul 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 184 new cases two death total tally reaches to 8479
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण को मात देने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में जहां संक्रमण के 184 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 394 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 8479 संक्रमितों में से 6915 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को डबुआ कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और बल्लभगढ़ निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी। इसके बाद मरीजों की मौत का आंकड़ा 130 पहुंच गया है।
विज्ञापन


नए मरीज सेक्टर 88, सुभाष कॉलोनी, अज्जी कॉलोनी, तिलपत, सेक्टर 18, मुजेसर, सेक्टर 19, सेक्टर 23, सेक्टर 16, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एसी नगर, जवाहर कॉलोनी के अलावा बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 8479 हो गई है। फिलहाल जिले में 1434 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 293 को अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 1141 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 43 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से केवल दो मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में रिकवरी रेट 81.6 प्रतिशत
नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का ग्राफ लगातार बढ़ रही है। फिलहाल रिकवरी रेट 81.6 प्रतिशत बना हुआ है। कोरोना के डबलिंग रेट में काफी सुधार हुआ है। इस समय जिले में कोरोना का डबलिंग रेट 41 दिन है। उन्होंने बताया कि अभी तक 70352 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 415 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed