फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 156 new cases four death total tally reaches to 4182

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 156 नए सामने आए, चार की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4182 हुई 

Fri, 03 Jul 2020 08:14 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 03 Jul 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 156 new cases four death total tally reaches to 4182
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण के 156 नए मामलों के साथ चार मरीजों की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई। संक्रमण के कुल मामले 4182 पर जा पहुंचे हैं। संक्रमण ग्रस्त मरीजों की मौत का आंकड़ा 87 पर जा पहुंचा है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मरने वालों की मौत के आंकडों में बढ़ोतरी के साथ जिले में संक्रमण की चेन गंभीर रूप ले रही है। शुक्रवार को हुई मौत सेक्टर-23, शाही कॉम्पलेक्स, मुजेसर और सेहतपुर से दर्ज की गई। संक्रमण से मरने वालों में सेहतपुर से 72 वर्षीय बुजुर्ग, शाही कॉम्पलेक्स से 46 वर्षीय पुरुष, मुजेसर से 58 वर्षीय व सेक्टर-23 से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमण से मरीजों की मौत को स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं कर रहे।
विज्ञापन


कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है कि संक्रमण के कारण जिले में कई लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं। हालांकि मौत का कारण किसी भी मरीज में कोरोना नहीं रहा। अब तक जिले में 87 संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से किसी भी मरीज की मौत का कारण कोरोना नहीं, अन्य बीमारी मानी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में करीब 400 मरीज संक्रमण मुक्त: 
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 393 मरीजों में कोरोना संक्रमण से उबरने की पुष्टि की। अब तक जिले में 3174 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। मरीजों का रिकवरी रेट 75.89 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 156 नए कोरोना मरीजों की पहचान की है। सभी तीन चिन्हित इलाकों से दर्ज किए गए हैं। इनमें ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी व बल्लभगढ़ के अलग - अलग क्षेत्र शामिल हैं। अब तक कुल 4182 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब केवल 904 एक्टिव मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 375 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 529 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती 84 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, 9 को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।


135 मरीजों को अस्पताल में दाखिल हुए 10 दिन से अधिक समय हो गया है। अब तक 87 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सभी अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। कोरोना ने किसी मरीज की जान नहीं ली। जिले में अब तक 25864 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। फिलहाल 342 की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed