फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi surge in cases 1000 areas declared containment zone in just 15 days

कोरोना का कहरः 15 दिन में एक हजार से ज्यादा दिल्ली के इलाके बने कंटेनमेंट जोन

Mon, 16 Nov 2020 11:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi surge in cases 1000 areas declared containment zone in just 15 days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने के बाद जहां रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं इसके चलते कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 15 दिन में एक हजार से अधिक दिल्ली के इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 1 नवंबर तक दिल्ली में 3359 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो चुके थे लेकिन 15 नवंबर तक यह आंकड़ा बढ़कर 4430 हो चुका है। सबसे ज्यादा 740 कंटेनमेंट जोन दक्षिणी पश्चिमी और सबसे कम 142 कंटेनमेंट जोन उतर पूर्वी जिले में बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 11 नवंबर तक दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 4016 थी। इसके बाद 12 नवंबर तक 4141, 13 नवंबर को 4184 और 14 नवंबर को यह संख्या 4288 तक पहुंची। दिल्ली के तीन जिलों में 500-500 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी पश्चिमी जिले में 740, दक्षिणी जिले में 700, पश्चिमी जिले में 568 और दक्षिणी पूर्वी जिले में 505 कंटेनमेंट जोन हैं। इनके अलावा सेंट्रल दिल्ली जिल में 472, उतर पश्चिमी जिले में 421 और नई दिल्ली जिले में 246 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed