{"_id":"5f269202d165a66e9c395369","slug":"coronavirus-in-delhi-recovery-rate-increases-latest-updates-about-new-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Delhi: राजधानी में सामने आए 961 नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 89.68 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Delhi: राजधानी में सामने आए 961 नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 89.68 फीसदी
Sun, 02 Aug 2020 03:44 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 02 Aug 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 961 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ आज रिकवरी रेट बढ़कर 89.68 फीसदी तक पहुंच चुका है। वहीं संक्रमण दर घटकर 7.26 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
नए मामलों के मिलने के साथ ही राजधानी में कुल मामले 1,37,677 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हुई और कुल मौत का आंकड़ा 4004 तक पहुंच गया। 28 मई के बाद पहली बार मृतकों की इतनी कम संख्या सामने आई है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1186 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक कुल 1,23,317 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल 5663 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
पिछले 24 घंटे में 4289 आरटीपीसीआर और 8441 रैपिड एंटीजन टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कुल 10,63,669 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं डेथ रेट घटकर 2.91 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन