{"_id":"5ee650538ebc3e433121d95b","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-record-2224-new-cases-56-deaths-total-tally-crosses-40-thousand-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड 2224 नए मामले आए सामने, 56 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड 2224 नए मामले आए सामने, 56 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार
Sun, 14 Jun 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। राजधानी में आज कोरोना वायरस के 2224 नए मामले सामने आए। जबकि 56 लोगों की मौत को गई। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 41182 हो गई है। रविवार को 878 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। दिल्ली में अब तक 15823 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 1327 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 24032 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
Delhi: This is the highest single-day spike in the number of #COVID19 cases (2224) in the national capital. https://t.co/FHKm6XCuR1
— ANI (@ANI) June 14, 2020
विज्ञापन
एम्स ने शुरू की नई हेल्पलाइन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली के हालातों पर समीक्षा बैठक के चंद घंटे बाद ही रविवार को एम्स ने कोरोना वायरस को लेकर एक नई हेल्पलाइन शुरू की है। 9115444155 पर कॉल करके एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की सहायता ली जा सकती है। ओपीडी अप्वाइंटमेंट के अलावा वॉलंटियर्स से मदद लेने और कोविड उपचार में जुटे डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
एम्स के वरिष्ठ डॉ. विजय हाडा, डॉ. अनिमेश रॉय और डॉ. बिकास रंजन रॉय को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के साथ मिलकर कोरोना की लड़ाई जीतने का आश्वासन दिया है। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि कोविड उपचार में जुटे राजधानी के अस्पतालों के डॉक्टर इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर एम्स के डॉक्टरों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
एलजी ने किया अस्थायी कोविड अस्पताल का निरीक्षण
कोरोना का संक्रमण जिस तरह से दिल्ली में फैल रहा है उस लिहाज से अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए अन्य जगहों पर भी अस्थायी अस्पताल दिल्ली में तैयार करने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोविड-19 संकमितों के लिए प्रस्तावित छतरपुर में 10 हजार बेड वाले अस्थायी अस्पताल की जगह का निरीक्षण किया।
अस्थायी अस्पताल छतरपुर क्षेत्र में आध्यात्मिक संगठन राधा स्वामी सत्संग ब्यास के परिसर में बनाया जा रहा है। दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी समेत अधिकारियों के एक दल भी उपराज्यपाल के साथ पहुंचा और पूरे परिसर का जायजा लिया। कोरोना महामारी से निपटने के स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े चीजों का अस्थायी अस्पताल को जितना जल्दी संभव हो उतना जल्दी तैयार करने का निर्देश भी दिया गया।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने सामुदायिक भवन, स्टेडियम, बैंक्वेट हॉल, होटल समेत कई जगहों की पहचान की है, ताकि संक्रमण बढ़ा और जरूरत पड़ी तो संक्रमित लोगों का इलाज किया जा सके। ऐसे जगहों को अस्थायी कोविड-19 अस्पतालों में बदला जा रहा है। स्वामी सत्संग व्यास परिसर पर अस्थायी अस्पताल 1700 फुट लंबा और 700 फुट चौड़ा होगा। इस महीने के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। परिसर में स्थित स्थायी घर को चिकित्सा कर्मियों के लिए होगा। परिसर में पर्याप्त अस्थायी शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।