फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi latest updates 990 new cases in delhi total number of infected crosses 20 thousand mark

Coronavirus in Delhi: 990 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार 

Mon, 01 Jun 2020 08:13 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 01 Jun 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi latest updates 990 new cases in delhi total number of infected crosses 20 thousand mark
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 990 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 523 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली मे 268 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अबतक 8746 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। दिल्ली मे अभी कोरोना वायरस के 11565 एक्टिव केस हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20834 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। अब मध्य जिले के एडिशनल डीसीपी सिकंदर सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पिंजड़ा तोड़ संगठन की भूमिका की जांच कर रहे अपराध शाखा के इंस्पेक्टर कुलदीप यादव व आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर ललित समेत पांच पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 

स्वास्थ्य कर्मचारियों को फिर क्वारंटीन करने की मांग
कोविड वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को फिर से 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए जाने की मांग की जा रही है, ताकि कर्मचारियों के परिवार को संक्रमण के खतरे से दूर रखा जा सके। दरअसल कुछ दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए यह सुविधा वापस ले ली थी। फिलहाल स्थिति यह है कि कोविड वार्ड में ड्यूटी के बाद कर्मचारी को अपने घर जाना पड़ रहा है। ऐसा करने से परिवार पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा सकता है।


इसी के चलते फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवाजी देव बर्मन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को फिर से क्वारंटीन करने की मांग की है। इस मांग को लेकर फोर्डा लगातार प्रदर्शन भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed