{"_id":"5f3aa32e66d7c7378b42f687","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-787-new-cases-18-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 787 नए मामले आए सामने, 18 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 787 नए मामले आए सामने, 18 लोगों की मौत
Mon, 17 Aug 2020 09:03 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 787 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,53,367 हो गई है। राजधानी में सोमवार को 740 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,38,301 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4214 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 10852 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
Delhi reports 787 new #COVID19 cases, 740 discharges/recoveries and 18 deaths today. Total number of cases now at 1,53,367 including 1,38,301 recovered/discharged/migrated cases, 10,852 active cases and 4,214 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/L4GhNczhp1
— ANI (@ANI) August 17, 2020
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने को लेकर चर्चा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जानकारी दी कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी राज्य संयोजकों के साथ बात की और देशभर के ज्यादा से ज्यादा गांवों में 'ऑक्सीजन जांच केंद्र' खोलने को लेकर चर्चा की। देश के नागरिक होने के नाते ये हमारा कर्तव्य है कि इस मुश्किल वक्त में हम देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचाएं।
विज्ञापन
