दिल्ली में कोरोना वायरस के 494 नए संक्रमितों की पुष्टि, 14 की मौत, 496 स्वस्थ घोषित
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 494 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 496 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। दिल्ली में शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 0.73 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 3.28 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Delhi reports 494 new #COVID19 cases, 496 recoveries and 14 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
विज्ञापन
Total cases: 6,26,448
Total recoveries: 6,10,535
Death toll: 10,571
Active cases: 5,342 pic.twitter.com/kyi7wIp4aT — ANI (@ANI) January 2, 2021
दिल्ली में शनिवार को 67364 मरीजों की कोरोना जांच की गई है। इसमें 39591 आरटी-पीसीआर जांच और 27773 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 88,07,759 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 6,26,448 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 6,10,535 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 10571 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.11 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिल्ली में अभी कुल 5342 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 2752 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।