दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 4454 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 121 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोमवार को 4454 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 121 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में सोमवार को 7216 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 11.94 प्रतिशत है। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Delhi reported 4,454 new #COVID19 cases, 7,216 recoveries, and 121 deaths in the last 24 hours, according to Delhi Health Department
विज्ञापन
Total cases till date: 5,34,317
Total recoveries till date: 4,88,476
Active cases till date: 37,329
Death toll: 8,512 pic.twitter.com/kLsbEfbsUI— ANI (@ANI) November 23, 2020
दिल्ली में सोमवार को 37307 कोरोना जांच की गई हैं। इनमें 18046 आरटी-पीसीआर जांच और 19261 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 58,53,278 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 5,34,317 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 4,88,476 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 8512 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 37329 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 22700 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 4692 कंटेनमेंट जोन हैं।