दिल्ली में कोरोना वायरस के 4071 नए मामले आए सामने, 38 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 4071 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 38 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,42,899 हो गई है। राजधानी में शनिवार को 4219 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 2,05,890 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4945 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 32064 सक्रिय मामले हैं।
The total number of #COVID19 cases in Delhi rises to 2,42,899 with 4,071 new cases and 38 deaths reported today. The numbers of active and recovered cases are 32,064 and 2,05,890 respectively. The death toll is at 4,945: Delhi government pic.twitter.com/PEZIVvzkDF
— ANI (@ANI) September 19, 2020विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शनिवार को राजधानी में 10681 आरटी-पीसीआर जांच और 51292 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में आज कुल 61973 जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 24, 92,602 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.75 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 0.74 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 18648 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में कुल कंटेनमेंट की संख्या 1820 हो गई है।
दिल्ली में कोरोना से अब तक 13 डॉक्टरों की मौत
कोरोना वायरस को मात देने के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। परिवार से दूर दिन-रात मेहनत वह कर संक्रमण को खत्म करने में लगे हैं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि राजधानी में संक्रमण से अब तक 13 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक तौर पर इस तरह के आंकड़े पहली बार जारी किए गए हैं।
शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सूची जारी कर यह पुष्टि की है कि दिल्ली में 13 डॉक्टरों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि, केंद्र के पास राजधानी में केवल तीन डॉक्टरों की लिस्ट है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिल्ली में अब तक तीन डॉक्टर और पांच अन्य कर्मचारियों की मौत होने की जानकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। दिल्ली सरकार की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी, लेकिन फिलहाल दिल्ली सरकार की ओर से ऐसी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि जिन डॉक्टरों की मौत हुई हैं उनमें रेजीडेंट डॉ. जोगेंद्र चौधरी, मौलाना डेंटल कॉलेज के डॉ. अभिषेक, मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र पी यादव, डॉ. यासिर नसीम, जहांगीरपुरी के डॉ. रिपून मलिक, संगम विहार के डॉ. जावेद अली, डॉ. रेड्डी, डॉ. हरीश कुमार, एम्स के डॉ. जेएन पांडे, डॉ. हरीश कुमार गुप्ता, डॉ. असीम गुप्ता, डॉ. अनूप और डॉ. यूसी घोष शामिल हैं।