{"_id":"5f7754099e5ae57ed20df729","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-2920-new-cases-37-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : तीन दिन बाद संक्रमण के तीन हजार से कम मामले, 3171 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : तीन दिन बाद संक्रमण के तीन हजार से कम मामले, 3171 हुए स्वस्थ
Fri, 02 Oct 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
राजधानी में तीन दिन बाद कोरोना के मामले तीन हजार से कम आए हैं। 24 घंटे में 2920 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3171 स्वस्थ हुए। लगातार दूसरे दिन संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही है।
विज्ञापन
Delhi reports 2,920 new #COVID19 cases, 3,171 recoveries/discharges/migrations and 37 deaths today. The total cases in the state rise to 2,85,672 including 2,53,784 recoveries/discharges/migrations and 5,438 deaths. Active cases stand at 26,450: Delhi Govt pic.twitter.com/x2VGmcteW5
— ANI (@ANI) October 2, 2020विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,85,672 हो गया है। इनमें से 2,53,784 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 88.6% हो गई है। शुक्रवार को 37 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक 5438 लोग इस महामारी से जान गवा चुके हैं। एक्टिव मरीज घटकर 26450 हो गए हैं। कोविड अस्पतालों में फिलहाल 6071 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर केंद्र में 1291 और हेल्थ सेंटर में 316 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर अभी 167981 लोगों की जांच की जा रही है। एक दिन में 56258 जांच की गई। संक्रमण दर 5.19% रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 2648 हो गई है। इस माह रोजाना 45 कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।