दिल्ली में कोरोना के 2889 नए मामले, 65 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 83 हजार के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2889 नए मामले सामने आए। जबकि 65 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83077 हो गई है। रविवार को 3306 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि अब तक 52607 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 2623 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 27847 सक्रिय मामले हैं।
Delhi reports 2889 new #COVID19 positive cases and 65 deaths today. Total number of cases stands at 83077 including 27847 active cases, 52607 recovered/discharged/migrated cases and 2623 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/X5C07IUDDK
— ANI (@ANI) June 28, 2020विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं, सिसोदिया के बयान से डरे लोग: अमित शाह
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से कोई अनजान नहीं है। संक्रमण का आंकड़ा 83 हजार के पार पहुंच चुका है। इसी बीच रविवार को एक साक्षात्कार में गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में अब तक कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देश के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों से बात की है और सभी का मानना है कि दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली को लोगों में कोरोना को लेकर डर पैदा करने के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया है।
शाह ने कहा कि सिसोदिया के इस बयान से डर पैदा हुआ था कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.5 लाख के पार पहुंच जाएगी। शाह ने कहा कि इसी बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दिल्ली सरकार की मदद करने को कहा था। दिल्ली में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए कॉर्डिनेशन मीटिंग में कई कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी।