{"_id":"5f81c37d6b0def5c7759b685","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-2866-new-cases-48-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना के 2866 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 3,06,559","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना के 2866 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 3,06,559
Sat, 10 Oct 2020 07:51 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,866 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 48 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,06,559 हो गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 2,866 new #COVID19 cases and 48 deaths over the last 24 hours.
विज्ञापन
Total positive cases stand at 3,06,559 out of which 22,007 are active patients. 2,78,812 patients discharged so far: Delhi Government pic.twitter.com/2KrEv1SFO3विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 10, 2020
दिल्ली में शनिवार को 2,766 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,78,812 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5740 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22,007 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शनिवार को 10384 आरटी-पीसीआर जांच और 39352 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में शनिवार को कुल 49736 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3574666 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.58 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12614 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2715 कंटेनमेंट जोन हैं।
दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी है कि हिंदू राव अस्पताल में भर्ती सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अरुणा आसफ अली और एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।