{"_id":"5f5645fe8ebc3e445632d6c4","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-2077-new-cases-32-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 2077 नए मामले आए सामने, 32 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 2077 नए मामले आए सामने, 32 लोगों की मौत
Mon, 07 Sep 2020 08:08 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 2077 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,93,526 हो गई है। राजधानी में सोमवार को 2411 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,68,384 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4599 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 20543 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
7804 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 15,150 Rapid antigen tests conducted today. A total of 18,03,466 tests done so far: Government of Delhi https://t.co/OmG811KAM6
— ANI (@ANI) September 7, 2020
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि सोमवार को 7804 आरटी-पीसीआर जांच और 15150 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 18,03,466 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 11613 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 1114 हो गई है।
विज्ञापन