{"_id":"5f7b1c5c8ebc3e9ba007c737","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-1947-ne-cases-32-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 1947 नए मामले आए सामने, 32 लोगों की मौत, रिकवरी दर 90 फीसदी से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1947 नए मामले आए सामने, 32 लोगों की मौत, रिकवरी दर 90 फीसदी से ज्यादा
Tue, 06 Oct 2020 01:40 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगती है जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिकवरी दर अब 90 फीसदी से ज्यादा हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट का 90% से ज्यादा होना इस बात की और इशारा कर रहा है कि वायरस अब कमजोर हो चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक कुल 2,92,560 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2,63,938 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को संक्रमण से 32 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1947 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं कुल 5542 लोग संक्रमण की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल 23080 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 13905 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। वहीं, कोविड अस्पतालों में 5802 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्र में 1126 और हेल्थ सेंटर में 300 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रोजाना के मुकाबले काफी कम जांच
एक दिन में 35593 जांच की गई। रोजाना के मुकाबले करीब 40 फीसदी कम लोगों की जांच की गई। संक्रमण दर 5.47% रही। कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 2696 हो गई है। 10 लाख की आबादी पर अभी 174598 लोगों की जांच की जा रही है। दिल्ली की कुल मृत्युदर 1.89% है। मृत्यदर एक सप्ताह से लगातार घट रही है। कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 2707 हो गए हैं। रोजाना औसतन 40 रेड जोन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन