{"_id":"5f0c8abfd30770148e1b38e0","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-1246-new-cases-40-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 1246 नए मामले आए सामने, 40 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1246 नए मामले आए सामने, 40 लोगों की मौत
Mon, 13 Jul 2020 09:54 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1246 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 40 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को 1344 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,13, 740 हो गई है। राजधानी में अब तक 91,312 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 3411 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 19,017 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
12,171 #COVID19 tests conducted in the national capital today - 3860 RTPCR/CBNAAT/True NAAT tests and 8311 Rapid antigen tests: Delhi Government https://t.co/ADygMVo5EO
— ANI (@ANI) July 13, 2020विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि सोमवार को राजधानी में 3860 आरटी-पीसीआर जांच और 8311 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 692845 जांच की गई हैं।
विज्ञापन
राजधानी में 8 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर
राजधानी में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। सोमवार को करीब दो महीने बाद संक्रमण दर 8 फीसदी से नीचे आई है। साथ ही बीते एक सप्ताह से पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी से नीचे बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही स्थिति लंबे समय तक रही तो दिल्ली में संक्रमण पर लगाम लग सकती है।
30 अप्रैल के बाद यह पहली बार है कि यह दर 8 फीसदी से नीचे आई है। बीते एक सप्ताह से पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी से कम बनी हुई है। यानी, अब प्रति 100 लोगों की जांच में 10 से कम लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं। एक समय यह आंकड़ा 40 पहुंच गया था। पिछले 20 दिनों में जांच के हिसाब से संक्रमण दर में तीन गुना तक कमी आई है। 23 जून को जांच कराए गए 23 फीसदी सैंपल पॉजिटिव निकले थे। वहीं, 20 दिन बाद 12 जुलाई को 7.5 फीसदी सैंपल ही पॉजिटिव मिले। यानी, 20 दिनों में संक्रमण दर 23 फीसदी से घटकर 7.5 फीसदी हो गई है।
आईसीएमआर के महामारी विशेषज्ञ डॉ. समीरन पांडा के मुताबिक, दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़ रहा है और संक्रमण दर लगातार घट रही है। आने वाले लंबे समय तक यही स्थिति रही तो महामारी के चक्र पर लगाम लगाने की उम्मीद बढ़ सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 0.5 फीसदी संक्रमण दर होने पर सामान्य हालात माने जाते हैं।