दिल्ली में कोरोना वायरस के 1139 नए मामले आए सामने, 32 की मौत
राजधानी में 15 दिनों से दैनिक संक्रमितों का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में 1139 मरीजों की पुष्टि की। इससे संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6,15,914 हो गया है। इनमें से 2168 मरीजों को शनिवार को छुट्टी दी गई, जबकि 32 मरीजों की मौत हो गई। अभी तक 595305 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10251 मरीजों की मौत हो गई।
Delhi reports 1,139 new #COVID19 cases, 2,168 recoveries and 32 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
विज्ञापन
Total cases: 6,15,914
Total recoveries: 5,95,305
Death toll: 10,251
Active cases: 10,358 pic.twitter.com/srTiSMEoh7 — ANI (@ANI) December 19, 2020
दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.66 फीसदी है। संक्रमण के मामले कम होने के बावजूद भी मौत की संख्या में ज्यादा कमी नहीं आ रही है। इससे पिछले 10 दिनों की मृत्युदर बढ़कर 2.68 फीसदी हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, फिलहाल संक्रमण के 10,358 सक्रिय मरीज हैं। अस्पतालों में 3115 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्र में 126 और स्वास्थ्य केंद्र में 35 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन 5943 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। शुक्रवार को कुल 87330 टेस्ट किए गए। इनमें आरटी-पीसीआर से 47460 और रैपिड एंटीजन से 39870 जांच हुई। दिल्ली में अभी तक 7717078 टेस्ट हो चुके हैं। मामले घटने के साथ कंटनेमेंट जोन भी घटकर 5991 रह गए हैं।