फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi: latest update 233 new cases reported, two died, 3738 total number of infected

Coronavirus in Delhi : 233 नए मामले आए सामने, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3738 हुई

Fri, 01 May 2020 10:23 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 01 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi: latest update 233 new cases reported, two died, 3738 total number of infected
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 223 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी में बीते छह दिन में तीसरी बार कोरोना के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राहत की खबर यह है कि 73 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चॉर्ज कर दिया गया। दिल्ली में कोरोना से अब तक 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3738 हो चुकी है। जबकि 1167 संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी 2510 एक्टिव केस हैं। इनमें से 869 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 49 आईसीयू पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 767 मरीज दिल्ली में कोविड केयर सेंटर में और 149 कोविड मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं। दिल्ली के 11 जिलों में 99 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। यहां अब तक 383 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


छह दिनों में मिले कोरोना संक्रमित मरीज

तारीख               संक्रमित मरीज
26 अप्रैल              293
27 अप्रैल             190
28 अप्रैल             206
29 अप्रैल             125
30 अप्रैल              76
01 मई                223

दिल्ली में राष्ट्रीय औसत से चार गुना ज्यादा टेस्टिंग : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर सफाई दी है। केजरीवाल का मानना है कि दिल्ली में राष्ट्रीय औसत से चार गुना ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या दिल्ली में ज्यादा है। हालांकि, उनका मानना है कि दिल्ली में अस्पतालों से ठीक होकर जाने वाले मरीजों का औसत भी दूसरे राज्यों से बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर टेस्ट करवा रही है। दिल्ली में हर 10 लाख की आबादी पर करीब 2300 टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पूरे देश में यह 500 है। जांच अधिक होने से लग रहा है कि दिल्ली में केस अधिक बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसका एक सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है कि दिल्ली में ज्यादा लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा रहे हैं। अब तक 1100 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। आने वाले कुछ दिन के अंदर और भी कई मरीज ठीक होकर घर जाने वाले हैं।


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर जितने लोग कोरोना से प्रभावित मिले, उनमें मरने वालों की संख्या भी सिर्फ 59 है। अन्य राज्य व देश से तुलना की जाए, तो यह भी काफी कम है। फिर भी, सरकार की कोशिश है कि इसे और भी कम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed