फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi: First one thousand cases in 42 days, last thousand case in only eight days

दिल्ली में पहले 1000 मामले 42 दिन में आए, आखिरी एक हजार में सिर्फ आठ दिन लगे

Tue, 28 Apr 2020 10:31 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 28 Apr 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi: First one thousand cases in 42 days, last thousand case in only eight days
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर कुछ आंकड़े साझा किए हैं। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले एक हजार मामले 42 दिनों में आए लेकिन आठ दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या 2,000 से बढ़कर 3,000 हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली में संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था । इसके बाद 11 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1000 को पार कर 1069 हो गई। जबकि 11 अप्रैल तक 19 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में एक ही दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 356 मामले 13 अप्रैल को सामने आए थे । जिसके बाद संक्रमण ने गति पकड़ी और 19 अप्रैल को संक्रमण के मामलों की संख्या 2000 को पार कर गई।
विज्ञापन


इसके बाद 27 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3108 हो गई। सोमवार को मृतकों की संख्या 54 हो गई। दिल्ली में 26-27 अप्रैल को संक्रमण से मौत का मामला सामने नहीं आया । दिल्ली में 27 अप्रैल तक 877 लोग ठीक हो चुके हैं और फिलहाल संक्रमण के 2177 मामले हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed