फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi after 54 days cases cross 50 mark 54 new case in a day

दिल्ली में कोरोना: भीड़ और प्रदूषण ने 54 दिन बाद बढ़ा दिया कोरोना, एक दिन में सामने आए 54 नए मामले

Thu, 11 Nov 2021 11:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Nov 2021 11:41 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 388 हो गए हैं। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 170 और होम आइसोलेशन 164 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Delhi after 54 days cases cross 50 mark 54 new case in a day
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

त्योहारों की भीड़ और वायु प्रदूषण का दंश आखिरकार कोरोना महामारी को बढ़ाने में सहायक बनने लगा है। पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसकी आशंका भी व्यक्त कर रहे थे। इसी का नतीजा है कि बुधवार को दिल्ली में 54 दिन बाद कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले बीते 17 सितंबर को दिल्ली में 50 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले थे लेकिन अब पिछले एक दिन में 54 लोग संक्रमित मिले हैं और एक ही दिन में कोरोना के 39 सक्रिय मामले भी बढ़े हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को कोरोना  54 नए मामले आए, जबकि 15 मरीजों की छुट्टी हुई। राहत की बात है कि बुधवार को भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1440230 हो चुकी है जिनमें 1414751 मरीज ठीक भी हुए हैं। जबकि 25091 लोगों की जान बचाई नहीं जा सकी। फिलहाल राजधानी में कोरोना से मृत्यु दर 1.74 फीसदी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 388 हो गए हैं। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 170 और होम आइसोलेशन 164 मरीज भर्ती हैं। पिछले एक दिन में 57900 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.09 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। अगर कोरोना की जांच और संक्रमित सैंपल की तुलना करें तो यह आंकड़ा भी बीते दो महीने में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में आई है कमी
उन्होंने बताया कि नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मरीजों के स्वस्थ होने की वजह से कंटेनमेंट जोन में फिलहाल कमी आई है। पिछले एक दिन में आठ इलाकों में इस सूची से बाहर किया गया है। इसी के साथ ही अब कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 104 रह गई है।


वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले एक दिन में 85198 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक दिल्ली में कुल टीकाकरण 2.09 करोड़ पार हो चुका है जिनमें से 77.05 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा भी कर चुके हैं। अगर राजधानी की कुल व्यस्क आबादी 1.50 करोड़ से तुलना करें तो करीब दिल्ली का हर दूसरा व्यक्ति कोरोना टीकाकरण खत्म कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed