फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi 2187 new cases 45 death total tally reaches to 107051

दिल्ली में कोरोना के 2187 नए मामले, 45 की मौत, कुल संक्रमित 107051

Thu, 09 Jul 2020 09:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 09 Jul 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi 2187 new cases 45 death total tally reaches to 107051
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2187 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 45 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 107051 हो गई है। इस बीच 4027 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक दिल्ली में 82226 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक राजधानी में कोरोना वायरस से 3258 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 21567 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि गुरुवार को 9719 आरटी-पीसीआर और 12570 रैपिड एंटीजन जांच की गई। अब तक राजधानी में कुल 724148 कोरोना जांच की गई हैं। 

कोविड-19 से मौतें कम करने की रणनीति बनाएगी दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य सचिव से कोविड-19 से हुई मौतों की वजह की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसका विश्लेषण कर दिल्ली सरकार मौतों को कम करने पर रणनीति तैयार करेगी। स्वास्थ्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि वह जल्द से जल्द रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश करेंगे। सरकार की कोशिश है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाकर मौतों को न्यूनतम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 से हुई मौतों का विस्तृत ब्योरा तैयार करें। इसमें संक्रमण से हुई हर एक मौत के पीछे की वजह की छोटी से छोटी जानकारी शामिल करनी होगी। वहीं, चिकित्सकों की सलाह पर मौतों को कम करने के तरीके भी स्वास्थ्य सचिव को बताने होंगे।


अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार हरसंभव इंतजाम करेगी, जिससे कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या को कम किया जा सके। कोशिश मौतों की संख्या को शून्य लाने की है। गौरतलब है कि कोरोना के चरम पर होने के दौरान जून में हर दिन मौतों की संख्या 100 से ज्यादा थी। इस वक्त काफी हद तक काबू में है। वहीं, नए मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed