फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CoronaVirus: IIT delhi still not get corona infected samples to go further to prepare testing kits

Coronavirus: IIT Delhi की जांच किट अधर में लटकी, नहीं मिले अब तक सैंपल

Tue, 31 Mar 2020 12:47 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 31 Mar 2020 12:47 PM IST
सार

  • पांच दिन पहले थी जो उम्मीद, अभी भी अधूरी
  • अप्रैल के अंत तक किट तैयार होने की उम्मीद घटी

विज्ञापन
CoronaVirus: IIT delhi still not get corona infected samples to go further to prepare testing kits
coronavirus vaccine China - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

कोरोना वाइरस की जांच के लिए किट तैयार करने में लगी आईआईटी दिल्ली की टीम को अभी तक सही सैंपल नहीं मिल पाए हैं, जिनके आधार पर उन्हें इस किट को अंतिम रूप देना है। पांच दिन पहले तक को उम्मीद थी कि दो दिन में सैंपल मिल सकेंगे।


सोमवार को भी उन्हें सैंपल न मिलने का मतलब है कि इस किट को अंतिम रूप देने की तारीख और आगे खिसक रही है। अब इस उपयोगी और सस्ती किट के अप्रैल माह के अंत तक भी उपलब्ध होने पर प्रश्नचिन्ह लग गए हैं।

विज्ञापन

सैंपल मिले बिना नहीं बढ़ेगी बात

विशेषज्ञों का कहना है कि उन्होंने डीएनए आधारित डायग्नॉस्टिक किट तैयार करके इसके एक स्तर का परीक्षण कर लिया है, लेकिन इतना भर काफी नहीं है। प्रामाणिक, अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय मानक की किट तैयार करने के लिए संक्रमित व्यक्ति के सैंपल की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक कोरोना से संक्रमित घोषित हुए लोगों के पर्याप्त संख्या में सैंपल नहीं मिलेंगे, तब तक इस किट को विकसित किया जाना संभव नहीं है। संक्रमित व्यक्ति के नमूने में ही कोविड-19 का सूचक (मेसेंजर) आरएनए मिलेगा। उसका ही किट पर परीक्षण किया जाना है। इसी आधार पर किट को प्रामाणिक माना जा सकेगा।

क्या होगी आईआईटी दिल्ली के किट की विशेषता

यह डायग्नॉस्टिक किट काफी सस्ती, प्रामाणिक, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी। इसकी जांच प्रक्रिया आईसीएमआर की मौजूदा जांच प्रक्रिया की तरह होगी। किट की कार्यपद्धति (प्रोसिजर) भी उसी तरह की होगी। इतना ही नहीं, एक संक्रमण की संभावना वाले व्यक्ति की जांच में समय भी चार घंटे के करीब ही लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed