फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus first death in gurugram 65 year old man dies in artemis hospital

गुरुग्राम में कोरोना से पहली मौत, 65 वर्षीय मृतक के आसपास के 37 लोगों की अस्पताल में चल रही जांच

Wed, 08 Apr 2020 02:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus first death in gurugram 65 year old man dies in artemis hospital
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिनों दिन बढ़ती कोरोना पीड़ितों की संख्या के बीच गुरुग्राम से पहली बार कोरोना संक्रमण से मरीज की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फाजिलपुर निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पीड़ित था।

विज्ञापन


गंभीर हालत में मंगलवार देर रात ही अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग कोरोना के गंभीर संक्रमण के अलावा मधुमेह से भी ग्रस्त था और उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इस संदर्भ में कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने से इनकार किया है। कहा जा रहा है कि निजी अस्पताल में की गई जांच रिपोर्ट में बुजुर्ग को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया था जबकि स्वास्थ्य विभाग पीजीआई रोहतक से आने वाली जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बुजुर्ग के संपर्क में रहने वाले अन्य 37 लोगों के सैंपल लेकर सभी को सेक्टर 9 स्थित सेंटर में क्वारंटीन कर दिया है। बता दें कि एक सप्ताह के अंतराल के बाद पिछले चार-पांच दिनों के अंदर जिले में कोरोना के मरीजों  की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।




पिछले 5 दिनों के अंदर 8 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ाने में निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात की भी अहम भूमिका रही है। मरकज से लौटने वाले 4 मरीजों में अब तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि करीब आधा दर्जन मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed