फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus delhi kapashera neb sarai police station five personnel found positive 

दिल्ली : कापसहेड़ा और नेबसराय थाने के 5 पुलिसकर्मी संक्रमित, सीआईएसएफ के दो जवान पॉजिटिव 

Fri, 15 May 2020 10:54 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 15 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
coronavirus delhi kapashera neb sarai police station five personnel found positive 
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गुरुग्राम से सटे कापसहेड़ा थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। यहां तैनात तीन पुलिसकर्मियों को संक्रमण हो गया है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग में 116 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ था। ये पुलिसकर्मी यहां बनाए गए हॉटस्पॉट पर तैनात रहे थे। दूसरी तरफ नेबसराय थाने में भी दो सिपाहियों को कोरोना हो गया है। दोनों को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हॉटस्पॉट में ड्यूटी रही थी।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कापसहेड़ा थाने का एक एएसआई, एक हवलदार व एक सिपाही कोरोना की चपेट में आए हैं। एएसआई को एलएनजेपी, हवलदार को दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल और सिपाही को दिल्ली कैंट स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ के दो और जवान कोरोना संक्रमित
सीआईएसएफ के दो और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात थे। अब तक एयरपोर्ट पर तैनात पांच जवान संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित जवानों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि राजधानी में तैनात 33 जवान अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 28 दिल्ली मेट्रो और पांच एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात हैं। दिल्ली मेट्रो में तैनात एक जवान की कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रवक्ता के मुताबिक देशभर में अब तक सीआईएसएफ के 119 जवान संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed