{"_id":"5e94a0878ebc3e78b90fa54a","slug":"coronavirus-delhi-health-bulletin-356-new-cases-four-death-today-total-number-of-infected-rises-to-1510","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Delhi : एक ही दिन में 356 नए मरीज आए सामने, 4 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 1510 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Delhi : एक ही दिन में 356 नए मरीज आए सामने, 4 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 1510 हुई
Mon, 13 Apr 2020 11:07 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : जी पाल
दिल्ली में एक ही दिन में 356 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 356 में से 325 तब्लीगी जमाती संक्रमित मिले हैं जिन्हें मरकज से निकालने के बाद क्वारंटीन केंद्रोंं में रखा गया था।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1510 हो चुकी है। इसमें 1071 संक्रमित मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28 हो चुकी है। अब तक 30 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। जबकि 62 मरीजों की पहचान चल रही है। 377 संक्रमित मरीज ऐसे हैं जो संपर्क में आने से पॉजीटिव मिले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में 1451 मरीज भर्ती हैं। अभी भी 49 मरीज आईसीयू, 5 वेंटिलेटर और 21 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी 1008 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। दिल्ली के अलग अलग कंटेनमेंट जोन से 310 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन