{"_id":"5e8713228ebc3e77505a4aee","slug":"coronavirus-13-people-of-maharashtra-who-ran-away-from-delhi-markaz-arrested-in-up-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दिल्ली मरकज से भागे महाराष्ट्र के 13 जमाती बुलंदशहर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दिल्ली मरकज से भागे महाराष्ट्र के 13 जमाती बुलंदशहर से गिरफ्तार
Fri, 03 Apr 2020 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज में फंसे लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के जहांगीराबाद पुलिस ने दिल्ली निजामुद्दीन स्थित मरकज से भागे 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी को एक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन भी कर दिया है। सभी लोग महाराष्ट्र के जनपद नासिक निवासी हैं।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद गौतम ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया है कि है वह टीम के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें 13 व्यक्ति भईपुर दोराहे पर एकत्र मिले।
विज्ञापन
सभी के कंधों पर बैग लटके हुए थे। सभी लोग बुलंदशहर से अनूपशहर की तरफ झुंड में पैदल ही जा रहे थे। शक होने पर पूछताछ की तो पता चला कि सभी लोग महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज बिल्डिंग में चल रही तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे और पुलिस से छिपकर यहां तक पहुंचे हैं।