फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus speed up in Delhi 12 percent patients increase in hospitals

Corona in Delhi: अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे मरीज, एक तिहाई मरीज आईसीयू में; GTB में सबसे ज्यादा भर्ती

Thu, 20 Apr 2023 06:19 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले दिनों दिन बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Corona virus speed up in Delhi 12 percent patients increase in hospitals
दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कुल कोरोना मरीजों में से 12 फीसदी से अधिक मरीज काफी गंभीर हैं, जिन्हें वेंटिलेटर के साथ आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं एक तिहाई मरीजों को आईसीयू की जरूरत पड़ी है।

विज्ञापन

डॉक्टरों की माने तो दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीज अन्य बीमारी से भी पीड़ित हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज पहले अन्य बीमारियों का इलाज करवा रहे थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण से उनकी समस्या और विकराल हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक के बीच 49 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। इसमें से अधिकतर मरीजों की मौत का कारण सीधे कोरोना नहीं था। हार्ट, लंग्स, लीवर, किडनी, डायलिसिस व अन्य के मरीज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर प्रताप के मुताबिक, कोरोना वायरस भी रूप बदल रहा है, जिस कारण ये कोरोना के खिलाफ बनी इम्यूनिटी को भी तोड़कर लोगों को संक्रमित कर रहा है। हालांकि, इससे सभी को डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग गंभीर हैं, उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

दिल्ली के कोरोना एप के अनुसार, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सबसे ज्यादा 13 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 3 मरीज, सफदरजंग अस्पताल में 6 मरीज, लेडी हार्डिंग में 2 मरीज व अन्य अस्पतालों में गंभीर मरीज भर्ती हैं। इन्हें वेंटिलेटर के साथ आईसीयू में भर्ती किया गया है। दिल्ली में अभी 47 गंभीर मरीज भर्ती हैं।

अस्पतालों में भर्ती हैं 390 मरीज
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 390 मरीज हैं। इनमें से 373 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 126 मरीज आईसीयू में और 47 मरीज आईसीयू के साथ वेंटिलेटर पर भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed