कोरोना: अपना घर सैनेटाइज कराने जा रहे हैं तो पहले नोएडा पुलिस की अपील पर ध्यान दें
नोएडा पुलिस ने ट्वीट कर क्षेत्र के लोगों से सावाधानी बरतनें की अपील की है। सोमवार शाम को नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया कि कृपया दिए गए मैसेज को ध्यान से पढ़ें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने घर मे प्रवेश न करने दें, वह 'हेल्थ वर्कर' के वेश में अपराधी हो सकता है। सतर्क रहें, सावधानी बरतें।
#CoronaVirusOutbreak
कृपया दिए गए मैसेज को ध्यान से पढ़ें।
किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने घर मे प्रवेश न करने दें, वह 'हेल्थ वर्कर' के वेश में अपराधी हो सकता है।
सतर्क रहें, सावधानी बरतें। @Uppolice @dgpup @CP_Noida @dmgbnagar pic.twitter.com/TCF4PR2uJr— POLICE COMMISSIONERATE NOIDA (@noidapolice) March 16, 2020विज्ञापन
ट्वीट में एक फोटो संदेश भी दिया है। संदेश में लिखा गया है कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए किसी भी समूह को घरों में सैनीटाईजेशन के लिए नहीं भेजा जा रहा है। कृप्या सावधान और सतर्क रहें। कृपया अपने परिचितों को सूचित कर दें कि वे ऐसा दावा करने वाले किसी व्यक्ति या समूह को घर में प्रवेश न करन दें। इस तरह के अपराधियों द्वारा कुछ घरों को लूटा जा चूका है। कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाएं।
31 मार्च तक सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, क्लब, डिस्को, जिम बंद
प्रदेश सरकार ने रविवार को तीन जिलों राजधानी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, क्लब, डिस्को, जिम को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस प्रकोप के नियंत्रण के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिए । प्रदेश शासन ने इन सभी परिसर के मालिकों, संचालकों, प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर आईपीसी की धारा 188 के अनुसार कार्रवाई होगी। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इसके निर्देश भी जारी कर दिए हैं।