{"_id":"632e67b83cae672c3e3b9914","slug":"corona-virus-infection-rate-less-than-one-percent-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी से कम, एक्टिव केस घटकर 430 हुए, एक मरीज की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी से कम, एक्टिव केस घटकर 430 हुए, एक मरीज की हुई मौत
Sat, 24 Sep 2022 10:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:11 AM IST
सार
CoronaVirus Update: दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए बृहस्पतिवार को 9922 लोगों की जांच हुई जिसमें 0.96 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में अभी तक 2002867 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इनमें से 1975936 मरीज़ ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Corona Virus Infection Rate: दिल्ली में घटते कोरोना के मामलों के साथ संक्रमण दर का आंकड़ा एक फीसदी से नीचे बना हुआ है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना से 95 लोग संक्रमित हुए। जबकि 95 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई।
वहीं एक मरीज ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए बृहस्पतिवार को 9922 लोगों की जांच हुई जिसमें 0.96 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में अभी तक 2002867 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इनमें से 1975936 मरीज़ ठीक हो चुके हैं।
जबकि 26501 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.32 फीसदी है। विभाग के अनुसार कोरोना के एक्टिव केस घटकर 430 हो गए हैं। इनमें से 307 होम आइसोलेशन में जबकि 28 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 13 मरीज आईसीयू में, 11 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 3 मरीज़ वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 60 रह गए हैं।