फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus in Delhi Omicron continues to challenge experts opinion mutations are still being found in capital

दिल्ली में कोरोना: ओमिक्रॉन ने बरकरार रखी चुनौती, विशेषज्ञों की राय- राजधानी में अभी भी मिल रहे हैं म्यूटेशन

Fri, 01 Apr 2022 08:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 08:16 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मास्क से जुर्माना हटाया जा सकता है लेकिन इसे लेकर लोगों को लापरवाह नहीं होना है। 

विज्ञापन
Corona virus in Delhi Omicron continues to challenge experts opinion mutations are still being found in capital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार कम हुआ है। टीकाकरण का दायरा लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा है। सरकार ने मास्क पर जुर्माना हटाने का भी फैसला लिया है। राहतभरी इन स्थितियों के बाद भी डॉक्टरों का मानना है कि दिल्ली के लिए अभी भी चुनौती कम नहीं हुई है। राजधानी में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट ही सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। ऐसे में दूसरे देशों की तरह दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के नए म्यूटेशन मिलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. संजय राय का कहना है कि कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। वायरस ने भी अपने स्वरुप यानी म्यूटेशन प्रक्रिया को छोड़ा नहीं है। हाल ही में ओमिक्रॉन के बी.1 और बी.2 म्यूटेशन भी सामने आए हैं। यूके, अमेरिका और चीन के कुछ हिस्सों में यही म्यूटेशन जन स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौती बने हुए हैं। दिल्ली की बात करें तो यहां भी ओमिक्रॉन लगभग सभी दूसरे वेरिएंट का स्थान ले चुका है। डेल्टा और डेल्टा से जुड़े दूसरे वेरिएंट से जुड़े एक या दो ही मामले सामने आ रहे होंगे लेकिन ओमिक्रॉन ज्यादा बढ़ा है। इसलिए दिल्ली के लिए चुनौती कम नहीं हुई है। 

विज्ञापन

मार्च में 97 फीसदी सैंपल में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि
एक दिन पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बीते मार्च माह में 97 फीसदी सैंपल में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। जबकि इसी साल जनवरी और फरवरी माह में ओमिक्रॉन, डेल्टा और उससे जुड़े वेरिएंट भी जीनोम सीक्वेसिंग में मिल रहे थे। लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मास्क से जुर्माना हटाया जा सकता है लेकिन इसे लेकर लोगों को लापरवाह नहीं होना है। जुर्माना हटाने का मतलब कोरोना के नियमों से छूट देना बिलकुल भी नहीं है। लोगों को अपनी ईच्छा से जागरुकता का परिचय देते हुए मास्क लगाना चाहिए और भीड़ से दूरी बनाए रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed