फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona virus faridabad school staffs are trained how to open schools mid day meal

कोरोना संक्रमण काल में कैसे खुलें स्कूल, प्रशिक्षित किया जा रहा स्टाफ

Thu, 22 Oct 2020 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Oct 2020 06:39 PM IST
सार

- कक्षा-एक से 8वीं तक के स्कूलों में शुरू हुआ अध्यापकों का प्रशिक्षण
- मिड डे मील कार्यकर्ताओं को दी जा चुका है दो दिवसीय प्रशिक्षण
 

विज्ञापन
corona virus faridabad school staffs are trained how to open schools mid day meal
फाइल फोटो - फोटो : Mid Day Meal

विस्तार

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के बीच पहली से आठवीं तक के स्कूल अध्यापक व मिड डे मील कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में बताया जा रहा है है कि कोरोना संक्रमण काल के बीच किस प्रकार स्कूल खोलकर बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही स्कूल भी खुल सकते हैं। हाल ही में मंगलवार व बुधवार को निदेशालय के आदेश पर जिला स्तर पर मिड डे मील कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित कराया गया। वहीं, पहली से 8वीं तक के सरकारी अध्यापकों का तकनीकी शिक्षा सहित कई नए नियमों के साथ पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण फिलहाल जारी है।
विज्ञापन


मिड डे मील कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कोरोना काल के दौरान बच्चों का खाना खिलाने, साफ-सफाई व सुविधा के साथ सामाजिक दूरी कौ विशेष ध्यान रखने के साथ कराई गई। कोविड काल में खाना परोसना सिखाया गया। छह माह के अंतराल पर स्वास्थ्थ जांच के लिए विशेष आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों दो स्कूल में दोपहर के खाने के रुप में परोसे जाना वाले मिड डे मील की गुणवत्ता का खास ध्यान रखने सहित गर्म खाना परोसने के निर्देश भी इस दौरान दिए गए। स्कूल हैड मास्टर, कुक कम हेल्पर, मिड डे मील इंचार्ज सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। मां के बराबर बच्चों का ख्याल रखने के निर्देश प्रशिक्षण के कुछ खास पहलू रहे।

न्यू नॉर्मल की पढ़ाई का खास ध्यान रखें अध्यापक: 
इन दिनों सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का प्रशिक्षण भी जारी है। इसमें पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अध्यापकों की निष्ठा व सक्षम सहित कई योजनाओँ के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।पहली से आठवीं तक के अध्यापकों की ट्रेनिंग 18 अक्तूबर से शुरू हुई जो 31 तक चलेगी।


कोरोना संक्रमण में कक्षाएं नहीं लग रही। पर्याप्त समय है। इसका सदुपयोग कर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे किए जा रहे हैं। अभी स्कूल खुलने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।- रीतू चौधरी, मौलिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed