{"_id":"5e3c01bc8ebc3ee5ce01b360","slug":"corona-virus-12-suspicious-from-rml-hospital-discharged-2-new-admit-delhi-govt-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, 2 संदिग्ध भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, 2 संदिग्ध भर्ती
Thu, 06 Feb 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस के 12 संदिग्ध मरीजों के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। रिपोर्ट आने के साथ ही सभी 12 लोगों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि इसके साथ ही आज दो नए संदिग्ध मरीज भी भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस पर जारी की एडवाइजरी
दिल्ली सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित वायरस है।
विज्ञापन
यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत, छींक, खांसी, बुखार, किडनी फेल इत्यादि लक्षण इससे जुड़े हो सकते हैं। इनसे बचाव के लिए अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंडरब से साफ करें।
विज्ञापन
खांसते और छींकते वक्त अपनी नाक और मुहं को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढ़कें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो तो उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचना चाहिए। दरअसल दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से जुड़ा एक भी मामला सामने नहीं आया है।
जबकि आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल में क्रमश: 12 और पांच संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इन सभी मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे जा चुके हैं। हालांकि अभी तक किसी की रिपोर्ट नहीं आई है।